❤लाडली श्री राधे❤

 
❤लाडली श्री राधे❤
Diese Stamp wurde 6 verwendet.
वृषभानु-दुलारी जय राधे। श्री कीर्ति-कुमारी जय राधे॥ ललिता-सखि-प्यारी जय राधे। सर्वोत्तम नारी जय राधे॥ श्रीमाधव-भामिनि जय राधे। निष्कामा कामिनि जय राधे॥ पद गज-गति-गामिनि जय राधे। पावन रस-धामिनि जय राधे॥ मृदु-‌ईषत्‌‌-हासिनि जय राधे। नवकुञ्ज-निवासिनि जय राधे॥ शुचि प्रेम-प्रकाशिनि जय राधे। रति दिय-विकासिनि जय राधे॥ प्रिय-हृदय-विहारिणि जय राधे। मोहन-मन-हारिणि जय राधे॥ प्रिय-ताप-निवारिणि जय राधे। प्रिय-सुख-विस्तारिणि जय राधे॥ नित शुद्धाचारिणि जय राधे। प्रियतम उर धारिणि जय राधे॥ प्रिय-पद-‌अनुरागिणि जय राधे। सब बिधि बड़भागिनि जय राधे॥ निज भोग-बिरागिनि जय राधे। प्रिय-भोग-सुरागिनि जय राधे॥ नित मंगल-वादिनि जय राधे। शुचि रस-‌आस्वादिनि जय राधे॥ वैराग्य-स्वरूप जय राधे। विज्ञान अनूपा जय राधे॥ प्रिय-मोहन-रूप जय राधे। सेवित सुर-भूपा जय राधे॥ अभिमान-विहीना जय राधे। प्रिय- सेवा-लीना जय राधे॥ शुचि सद्‌‌गुण पीना जय राधे। सब दोष-विहीना जय राधे॥ चतुरा, अति भोली जय राधे। मृदु मीठी बोली जय राधे॥
Tags:
 
shwetashweta
die hochgeladen wurde von: shwetashweta

Dieses Bild bewerten:

  • Aktuelle Bewertung: 5.0/5 Sternen.
  • 1
  • 2
  • 3
  • 4
  • 5

4 Stimmen.